विश्व आर्थिक आउटलुक (World Economic Outlook – WEO) रिपोर्ट
विश्व आर्थिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की एक प्रमुख (Flagship) रिपोर्ट है, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा विभिन्न देशों की आर्थिक स्थिति, संभावनाओं और जोखिमों का विश्लेषण तथा पूर्वानुमान प्रस्तुत किया जाता है।
मुख्य विशेषताएँ
- प्रकाशक : IMF (International Monetary Fund)
- आवृत्ति : वर्ष में दो बार (अप्रैल और अक्टूबर) प्रकाशित होती है।
- उद्देश्य :
- वैश्विक आर्थिक वृद्धि (Global Growth) का अनुमान लगाना।
- मुद्रास्फीति (Inflation), बेरोजगारी, व्यापार, चालू खाते, राजकोषीय स्थिति आदि का विश्लेषण करना।
- वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष उपस्थित जोखिमों एवं चुनौतियों का आकलन करना।
रिपोर्ट में शामिल प्रमुख संकेतक
- GDP वृद्धि दर
- मुद्रास्फीति दर
- बेरोजगारी दर
- चालू खाता संतुलन (Current Account Balance)
- राजकोषीय घाटा एवं सार्वजनिक ऋण
- वस्तु एवं सेवा व्यापार
- कमोडिटी कीमतें (जैसे तेल)