Blog
‘प्रकाश रासायनिक धुंध’ (Photochemical Smog)
प्रकाश-रासायनिक धुंध (Photochemical Smog) एक प्रकार का द्वितीयक वायु प्रदूषण (Secondary Air Pollution) है, जो तब बनता है जब सूर्य का प्रकाश (विशेषकर UV किरणें) वायुमंडल में मौजूद नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOₓ) और वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों (Volatile Organic Compounds – VOCs) के साथ रासायनिक अभिक्रिया करता है।
1. मानव स्वास्थ्य पर
- आँखों में जलन
- गले में खराश
- खाँसी
- साँस लेने में कठिनाई
- अस्थमा बढ़ना
- फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होना
2. पौधों पर
- पत्तियाँ पीली पड़ना
- प्रकाश संश्लेषण कम होना
- फसल उत्पादन घटना
PAN विशेष रूप से पौधों के लिए बहुत हानिकारक है।
3. पर्यावरण पर
- दृश्यता कम होना
- भवनों और रबर को नुकसान
- वायु गुणवत्ता खराब होना